Blog

  • Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

    शिमला/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार को धौलाधार, रोहतांग दर्रा और पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जा रहा। लाहौल के बारालाचा, कुंजम, शिंकुला दर्रा सहित घेपन पीक, सीबी रेंज की पहाड़ी पर 70 से 80 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। अटल टनल रोहतांग में करीब 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और किन्नौर के छितकुल, कल्पा समेत कई क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला, कांगड़ा, मंडी, चंबा, हमीरपुर और ऊना में दिन भर बारिश रही। राजधानी शिमला में दो दिन से बारिश जारी है। हिमाचल में पांच दिन से बारिश-बर्फबारी का दौर चल रहा है, ऐसे में समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में है। तापमान में भारी गिरावट से मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है।

    उधर, त्रिलोकनाथ जीरो पॉइंट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे वामतट की पहाड़ी से हिमखंड चिनाब नदी पर गिरा। इससे नदी का बहाव तकरीबन एक घंटे के लिए पूरी तरह से झील में बदला रहा। बर्फबारी और बारिश से तीन एनएच मनाली-केलांग, आनी कुल्लू और रामपुर-किन्नौर समेत 100 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। मनाली-केलांग अटल टनल रोहतांग, आनी-कुल्लू जलोड़ी जोत में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी होने से बंद है। जबकि रामपुर-किन्नौर एनएच नाथपा में पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है।

    मनाली-केलांग सड़क बंद होने से लाहौल का संपर्क कट गया है। लाहौल में बिजली भी ठप है।नालागढ़ में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 30.48 सेंटीमीटर तो निचले क्षेत्र भरमौर मुख्यालय 7.62 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। कांगड़ा जिले में बारिश से खड्डों-नालों में पानी का जल स्तर बढ़ गया। मौसम खराब रहने के कारण गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से उड़ानें भी रद्द रहीं। भुंतर से शुक्रवार को तीसरे दिन भी कोई उड़ान नहीं हुई। मंडी में शिकारी देवी समेत ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और निचले में बारिश जारी रही।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात और बारिश की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घंटों में कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर के 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमस्खलन होने की चेतावनी दी है।

    राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 8.4, दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 9 डिग्री कम है। मनाली में 4.8 डिग्री, भुंतर में 9.5 डिग्री, धर्मशाला में 12.0 डिग्री, कल्पा में 3.5 डिग्री और केलांग में 0.8 डिग्री रहा। केलांग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

    The post Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद appeared first on AAJ KI NEWS.

    Source: aajkinews.net

  • Weather Update: देशभर में बदला मौसम, MP-UP समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का कहर; IMD ने जारी किया अलर्ट

    उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather update) ने अचानक करवट ले ली है। 20 मार्च से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर तक तेज हवाओं, आंधी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 19 राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का असर
    राजधानी दिल्ली-NCR में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से कम है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

    MP-CG-बिहार में बारिश की संभावना
    बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

    यूपी और पंजाब में ओलावृष्टि का खतरा
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इससे रबी की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

    पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और ठंड बढ़ी
    जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, रोहतांग और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में ताजा हिमपात हुआ है। इसके कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आई है और ऊंचे दर्रों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

    दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार
    पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके अलावा गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

    The post Weather Update: देशभर में बदला मौसम, MP-UP समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का कहर; IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on AAJ KI NEWS.

    Source: aajkinews.net

  • गोल्ड सिल्वर में बड़ा क्रैश! दिन भर तेजी के बाद अचानक टूटे दाम, सोना ₹1500 और चांदी ₹8100 सस्ती

    नई दिल्ली| दिन भर तेजी के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोना 1,500 रुपए और चांदी 8100 रुपए (gold silver price crash today) तक टूट गई? बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस गिरावट के पीछे एक-दो नहीं बल्कि कई ग्लोबल संकेत छिपे हैं।

    MCX पर कितनी सस्ता हो गया सोना?
    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड (2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी) का भाव गिरकर 1,43,460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया। दिन में यह 1,48,302 रुपए तक खुला था। कारोबारी सत्र के दौरान इसने 1,48,457 रुपए तक हाई और 1,43,385 का लो लेवल भी बनाया। हालांकि रात 9 बजे के बाद 1,494 रुपए (-1.03%) टूटकर (Gold Price Crash Today) कारोबार कर रहा था। अगर पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की बात करें तो गोल्ड 1569 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

    MCX पर चांदी के दाम कितने गिरे?
    वहीं चांदी (5 मई 2026 एक्सपायरी) में और बड़ी गिरावट दिखी। सिल्वर का भाव 2,25,910 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करता दिखा। दिन में यह 2,39,948 रुपए पर खुला था। ट्रेडिंग के दौरान इसने 2,40,000 रुपए का हाई लेवल और 2,23,305 रुपए का लो लेवल बनाया। लेकिन देर रात 5,550 रुपए (-2.40%) की भारी गिरावट ( Gold Silver Price Today) के साथ कारोबार करता दिखा। पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करेंत तो इसमें 8155 रुपए की भारी गिरावट आई।

    एक्सपर्ट ने गिरावट की बताईं कई वजह
    ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर दिन भर की तेजी के सोने-चांदी में गिरावट आई क्यों? इसे लेकर ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल (Yogesh Singhal Gold Prediction) ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत की और गिरावट की एक-दो नहीं बल्कि कई वजह हैं।

    The post गोल्ड सिल्वर में बड़ा क्रैश! दिन भर तेजी के बाद अचानक टूटे दाम, सोना ₹1500 और चांदी ₹8100 सस्ती appeared first on AAJ KI NEWS.

    Source: aajkinews.net

  • दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का डंका! पहले ही दिन कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

    नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अपने पहले दिन दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई करते हुए बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि पैन-इंडिया की सबसे बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ डाले है. फिल्म ने 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इससे पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म का शो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर हुआ.

    बॉलीवुड ओपनर बनी धुरंधर 2
    सिर्फ पेड प्रिव्यू से ही फिल्म ने देश में 43 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली थी. इसी के साथ फिल्म ने रिलीज डे यानी 19 मार्च से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

    बॉलीवुड ओपनर बनी धुरंधर 2
    रिलीज डे पर फिल्म ने न सिर्फ अपनी रफ्तार बरकरार रखी, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी जबरदस्त कारोबार किया. गुरुवार को फिल्म ने देश में 102 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक दिन में सबसे बड़ी नेट कलेक्शन है. इसके साथ ही फिल्म का देश में नेट कलेक्शन पहले दिन खत्म होते-होते 145 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

    विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत में उगादी और गुढ़ी पड़वा की छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिला, लेकिन विदेशों में इस अतिरिक्त लाभ के बावजूद फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7 मिलियन डॉलर यानी लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की. विदेशों में फिल्म का कुल आंकड़ा अब 9 मिलियन डॉलर यानी करीब 75 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है.

    इस तरह ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन (पेड प्रिव्यू सहित) दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली. इसमें से अकेले रिलीज डे पर 165 करोड़ रुपये ग्रॉस शामिल हैं. ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड के सबसे बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘जवान’ के नाम था, जिसने 129 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी.

    ‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड की सीमाओं को पार करते हुए पिछले दशक की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन में आरआरआर, बाहुबली 2, कल्कि 2898 एडी और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है.

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया.
    आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और अब तक उसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म आज भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. अब इसके सीक्वल के और भी बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि यह फिल्म न केवल बॉलीवुड बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी.

    फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 की यह ओपनिंग न सिर्फ फिल्म की पॉपुलैरिटी दिखाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि दर्शक अब बड़े स्केल और दमदार कंटेंट वाली फिल्मों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

    The post दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का डंका! पहले ही दिन कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड appeared first on AAJ KI NEWS.

    Source: aajkinews.net

  • LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: दे दिया ये आदेश, अब से देश में…

    इजरायल-ईरान युद्ध को 20 दिन पूरे हो गए हैं, इस दौरान होर्मूज स्ट्रेट से क्रूड और गैस के 9 जहाज ही गुजरे हैं. ऐसे में दुनिया के साथ भारत में भी एलपीजी गैस की कमी बनी हुई है, ऐसे में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG की स्थिति अभी भी गंभीर है, सरकार आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है.

    घरेलू सप्लाई जारी, पैनिक कम हुआ
    सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक 100% एलपीजी पहुंचाई जा रही है. हालांकि हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं. पैनिक बुकिंग में कमी आई है, लेकिन लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही गैस बुक करें.

    सरकार की अपील
    सरकार ने साफ कहा है कि एलपीजी की स्थिति अभी भी गंभीर है. सप्लाई बनाए रखने की कोशिश जारी है, लेकिन आम लोगों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों पर भी विचार करें और घबराहट में खरीदारी से बचें.

    कालाबाजारी पर सख्ती
    सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, कई राज्यों में 4500 से ज्यादा छापेमारी की गई है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी की सप्लाई सही तरीके से आम लोगों तक पहुंचे.

    घरेलू उत्पादन में बढ़ोतरी
    सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया है. फिलहाल घरेलू उत्पादन करीब 40% तक पहुंच चुका है, जिससे आयात पर निर्भरता कुछ कम करने की कोशिश हो रही है.

    गल्फ में भारतीय सुरक्षित, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण
    इस बीच राकेश सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में भारत के 22 जहाज और नाविक सुरक्षित हैं, लेकिन वे फिलहाल वहीं स्थिर हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ओमान, कतर समेत कई खाड़ी देशों और इमैनुएल मैक्रों जैसे वैश्विक नेताओं से बातचीत की है और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है.

    भारतीयों की मौत से चिंता
    अतिरिक्त सचिव असीम महाजन के मुताबिक, रियाद में 18 मार्च को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है. अब तक इस संघर्ष में 6 भारतीयों की जान जा चुकी है.

    The post LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: दे दिया ये आदेश, अब से देश में… appeared first on AAJ KI NEWS.

    Source: aajkinews.net

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!